Speaker 0: मित्रों, आज जब हम अपने देश की विकास यात्रा को देखते हैं, तो हमें गर्व होता है। पिछले कुछ वर्षों में भारत ने जो उपलब्धियाँ हासिल की हैं, वह अद्भुत हैं। चाहे वह space mission हो, चाहे vaccine बनाना हो, या फिर digital payments में world leader बनना हो, भारत ने हर क्षेत्र में अपनी छाप छोड़ी है। मैं आज देश के युवाओं से कहना चाहता हूँ कि आप ही इस देश का भविष्य हैं। आपकी मेहनत, आपका समर्पण, यही इस देश को आगे ले जाएगा।